हमारे ट्रस्ट के उद्देश्य

हमारा ट्रस्ट विनिर्माण एवं विपणन ईकाई के संचालन हेतु कार्यरत है। नीचे हमारे 10 प्रमुख उद्देश्यों की सूची दी गई है —

1️⃣ भारत में बढ़ती बेरोजगारी को कम करना।
2️⃣ रोजगार के अवसर पैदा करना।
3️⃣ स्टार्टअप इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा देना।
4️⃣ विनिर्माण एवं विपणन क्षेत्र को संगठित कर कम्युनिटी विकसित करना।
5️⃣ विनिर्माण एवं विपणन क्षेत्र के लिए दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करना।
6️⃣ इंडस्ट्रियल लेवल की ट्रेनिंग व तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना।
7️⃣ आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं लोकल फॉर वोकल को मजबूती प्रदान करना।
8️⃣ MSME के तहत विनिर्माण एवं विपणन क्षेत्र को होने वाले लाभ व जानकारी उपलब्ध कराना।
9️⃣ महिला उद्यम समूह का निर्माण एवं संचालन कराना व बचत प्रोत्साहन के द्वारा कम पूँजी वाले उद्योग शुरू कराना।
🔟 हस्त शिल्प कला, गृह उद्योग व लघु उद्योग की स्थापना, तकनीकी प्रशिक्षण एवं ऋण सहायता, कच्चे माल से लेकर उत्पादन तक की समस्त जानकारी व दिशा निर्देश।